HomeUTTAR PRADESHदेहरादून से 125 किलो विस्फोटक जब्त, हुआ बड़ी साजिश का खुलासा; तीन...

देहरादून से 125 किलो विस्फोटक जब्त, हुआ बड़ी साजिश का खुलासा; तीन गिरफ्तार


Explosive Seized In Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में125 किलो विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले में हिमाचल ने तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को चेक किया गाया, तो वाहन में 5 पेटी डायनामाइट मिला। जिसका कुल वजन 125 किलोग्राम था। 


वहीं, वाहन सवार आरोपियों से डायनामाइट के संबंध में कागजात मांगे गए। जिसे वह नहीं दिखा पाए। जिसके बाद अवैध विस्फोटक की बरामदगी पर थाना त्थूनी ने अधिनियम 1884 के तहत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 


तीनों आरोपी हिमाचल के


जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उसमें 37 वर्षीय रिंकू भी है। वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के ही 19 वर्षीय रोहित और 38 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों के पास से 5 पेटी डायनामाइट बरामद हुआ है। जिसका वजन 125 किलोग्राम है। साथ ही 2 डब्बे टोपी, एक लाल रंग का तार और 1 बंडल आसमानी रंगी की बत्ती बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है. 


पुलिस ने क्या कहा


इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान पंचायत चुनावों के मद्देनजर उन्होंने देहरादून के सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने तथा किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में मतदान करने जैसी सभी गतिविधियों पर रोक लगाकर अवैध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस द्वारा पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि उत्तराखंड में 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं।  इसके तहत इन दिनों उत्तराखंड के 12 जिलों में आचार संहिता लगी हुई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read