HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-UP-हरियाणा में सर्द हवाओं के साथ कोहरे-बारिश की दस्तक, पश्चिमी विक्षोभ से...

दिल्ली-UP-हरियाणा में सर्द हवाओं के साथ कोहरे-बारिश की दस्तक, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम


Cold Wave-Fog-Rain Alert: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अगले 7 दिनों तक कोहरा, आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। यह विक्षोभ 31 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक सक्रिय रहेंगे, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों में मौसम संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। 


 


IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पहला और दूसरा विक्षोभ 1 से 3 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे, जबकि तीसरा 5 से 7 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इनकी वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं और ओले गिर सकते हैं। 


 


घने कोहरे के साथ बारिश  


 


IMD ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में 3 से 5 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है, जो हवाई, रेल और सड़क यातायात को प्रभावित करेगा। IMD ने चेतावनी दी है कि कोहरे से सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा बारिश की भी संभावना जताई गई है। IMD इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read