HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में मॉनसून की मार, भारी बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई...

दिल्ली-NCR में मॉनसून की मार, भारी बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें; IMD का रेड अलर्ट


Delhi Monsoon: दिल्ली और इलाके से सटे NCR में एक दिन के छोटे से ब्रेक के बाद बारिश ने फिर से दस्तक दी है। IMD ने 19अगस्त मंगलवार को दिल्ली-NCR के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ आने वाले दिनों में भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस बदलाव ने शहर में एक बार फिर से जलजमाव और यातायात की समस्याओं को बढ़ा दिया है, जिससे निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग का अलर्ट


दरअसल, IMD ने दिल्ली के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 30-40किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली और गरज के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है। यह मौसमी गतिविधि उत्तरी हरियाणा में बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण हो रही है, जो दिल्ली-NCR में नमी ला रहा है। इसके साथ ही आज  शहर का न्यूनतम तापमान 26.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


इसके अलावा 22और 23अगस्त को ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, राजधानी में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। दिल्ली इन दिनों यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से निकला पानी दिल्ली और उसके नीचे के इलाकों में लोगों को डराने लगा है।


जलजमाव और यातायात पर प्रभाव


भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। पांडव नगर, मिंटो रोड, आईटीओ, मथुरा रोड और भारत मंडपम के पास गेट नंबर 7 जैसे क्षेत्रों में पानी भरने की खबरें सामने आई हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, और लोगों को अपने दैनिक आवागमन में देरी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम के इफको चौक जैसे क्षेत्रों में भी भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read