HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में बारिश से फिर मिली गर्मी से राहत, जानें अगले चार...

दिल्ली-NCR में बारिश से फिर मिली गर्मी से राहत, जानें अगले चार दिन के मौसम का हाल


Delhi NCR Rain: दिल्ली में मॉनसून ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज की है। शनिवार 23अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जबकि NCR के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई। इस बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी है। लेकिन साथ ही निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई है। तो वहीं, IMD के अनुसार, अगले चार दिनों तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।


शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश


बता दें, शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों जैसे रोहिणी, नरेला, दक्षिण दिल्ली, और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद जैसे NCR इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हवा की गति 10-15किमी प्रति घंटा थी। तो वहीं, हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। हवा में नमी का स्तर 60-70%रहा, और हल्की धुंध भी देखी गई।


अगले 4दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?


IMD ने अगले चार दिनों तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार 24अगस्त को दिल्ली-NCR में मध्यम बारिश जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवाएं 15-25किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी। इसी के साथ IMD ने सोमवार 25अगस्त के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवाएं 10-15किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी।


मंगलवार 26 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार 27 अगस्त को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read