HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आने वाले...

दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आने वाले सात दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल


Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-NCR और हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने, गरज और 30-40किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4डिग्री सेल्सियस और सुबह 8:30बजे तक हवा में नमी 74%रही। अधिकतम तापमान 36डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले तीन दिन तक दिल्ली में बारिश की उम्मीद है।


हरियाणा में बारिश के साथ सावधानी बरतने की सलाह


हरियाणा में भी मौसम विभाग ने 25से 27जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। IMD ने सलाह दी है कि लोग बाहरी गतिविधियों से बचें और सावधानी बरतें। इसके अलावा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्रों में भी इसी अवधि में भारी बारिश की संभावना है।


अन्य राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान


23से 27जून के बीच मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 25-26जून को विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23से 29जून तक भारी बारिश की चेतावनी है। अंडमान-निकोबार में 40-50किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।


पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल


पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिन तक इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ भारी बारिश जारी रह सकती है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है, खासकर हरियाणा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read