HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में मौसम का U-टर्न...बूंदाबांदी संग चली ठंडी हवा, जानें UP-हरियाणा का...

दिल्ली में मौसम का U-टर्न…बूंदाबांदी संग चली ठंडी हवा, जानें UP-हरियाणा का क्या है हाल


Delhi Rain: 18फरवरी को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में फरवरी के मध्य में ही असामान्य गर्मी दर्ज की गई थी, जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.9डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से काफी अधिक है। लेकिन आज बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। जिसके चलते सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।


दिल्ली में हल्की बारिश


दिल्ली में सुबह से ही हल्की बारिश और छींटे पड़ रहे हैं, जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह के समय कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। दोपहर में 30से 40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो धूल भरी आंधी जैसी स्थिति पैदा कर सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26-28डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13-15डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे दिन का तापमान कल की तुलना में 2-4डिग्री कम रह सकता है।


UP-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?


दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी UP के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। IMD के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं, तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन दिन के समय अभी भी गर्मी महसूस हो सकती है।


हरियाणा में भी आज बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। IMD ने हरियाणा के कई जिलों जैसे सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। इसके अलावा गरज-चमक और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। तापमान कल से थोड़ा कम रहेगा, लेकिन मौसम में नमी के कारण उमस महसूस हो सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read