spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में गर्मी का प्रकोप, बारिश से मिलेगी राहत! UP-हरियाणा के लिए...

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, बारिश से मिलेगी राहत! UP-हरियाणा के लिए IMD का ताजा अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में फरवरी के मध्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है और अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ सकता है। हालांकि, बढ़ते तापमान के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है, लेकिन दिल्ली में तत्काल बारिश के आसार कम दिख रहे हैं।


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?


IMD की ताजा जानकारी के अनुसार, 13फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, सुबह के समय हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 26से 28डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10से 12डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6से 3डिग्री ऊपर रहेगा। हवाएं पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10-15किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। हालांकि, 14और 15फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा संभव है। इस दौरान तापमान 27-29डिग्री तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3-5डिग्री अधिक होगा।


IMD ने बताया कि दिल्ली में अभी बारिश का कोई सीधा अलर्ट नहीं है, लेकिन बढ़ते तापमान और हवाओं की वजह से मौसम गर्म और शुष्क महसूस हो रहा है। इसके अलावा पिछले 24घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अधिकतम तापमान ऊपर बना हुआ है।


UP-हरियाणा में मौसम का हाल:


IMD के अनुसार, फरवरी के मध्य में UP और हरियाणा में भी तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16-17फरवरी के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। 17फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। इससे पहले 13-15फरवरी तक इन राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, सुबह कोहरा और दिन में गर्मी बढ़ेगी।


इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में 13 फरवरी और फिर 16-18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश/बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में तापमान पर थोड़ा पड़ सकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular