HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में उमस और गर्मी का प्रकोप, IMD ने बताया बारिश से...

दिल्ली में उमस और गर्मी का प्रकोप, IMD ने बताया बारिश से कब मिलेगी राहत?


Delhi Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR का मौसम बहुत-ही कूल-कूल बना हुआ था। लेकिन एकदम से बढ़ती गर्मी ने एक बार फिर लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। दिन का तापमान 41से 43डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। जबकि रात का तापमान 27से 29डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने एक अपडेट में जल्द-ही गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है।


दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप


पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान) में गर्मी का कहर जारी है। इस बीच, IMD ने मौसम को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्म और उमस भरी हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। इस बीच, हवाएं 20-30किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है।  मौसम विभाग ने 11जून तक दिल्ली-NCR में हीटवेव की स्थिति बरकरार रहने की चेतावनी दी है। जिसमें तापमान सामान्य से 4.5डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।


आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद


IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि दिल्ली-NCR में 13-14जून 2025से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जो गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है। IMD के अनुसार, यह बारिश एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण होगी, जो उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव लाएगा। इस दौरान तूफान, बिजली और 30-40किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश, में भी 13-14जून से हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 12-14जून के बीच भारी बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 25 से 30 जून के आसपास होती है। इस साल भी IMD ने अनुमान जताया है कि मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली-NCR में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद नियमित रुप से बारिश शुरू होगी। मानसून के आगमन से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read