spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली नगर निगम उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 वार्डों के लिए...

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 वार्डों के लिए इस दिन डाले जाएंगे वोट

fok-media-samman-samaroh


Delhi MCD By-Election: दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) के 12रिक्त वार्डों के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषित कर दी हैं। वोटिंग 30नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 3दिसंबर को निर्धारित है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 03नवंबर से शुरू हो जाएगी, जिसकी आखिरी तारीख 10नवंबर होगी। MCD उपचुनाव के खाली पड़ी सीटों के लिए नए पार्षद चुने जाएंगे।


उपचुनाव का पूरा शेड्यूल


दिल्ली निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार –


नामांकन शुरू:03नवंबर 2025


नामांकन की अंतिम तिथि:10नवंबर 2025


नामांकन पत्रों की जांच:12नवंबर 2025


नाम वापसी की अंतिम तिथि:15नवंबर 2025


वोटिंग:30नवंबर 2025 (सुबह 7:30बजे से शाम 5:30बजे तक)


मतगणना:03दिसंबर 2025


किन वार्डों में होंगे MCD उपचुनाव?


उपचुनाव 12वार्डों में होंगे, जहां सीटें खाली होने के कारण मतदान होगा। मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर।


इनमें से कुछ पार्षदों ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत लिया, जबकि अन्य को लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस्तीफा देना पड़ा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular