HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के तीन स्कूलों में हड़कंप, बम से उड़ाने की धमकी मिलने...

दिल्ली के तीन स्कूलों में हड़कंप, बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पूरा परिसर खाली, मौके पर पुलिस तैनात


Delhi School Bomb Threats: 14 जुलाई को दिल्ली के तीन स्कूलों चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल, और रोहिणी के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।  धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की।


सुरक्षा के लिहाजे से स्कूलों को खाली करा लिया गया है और छात्रों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल के साथ मिलकर धमकी भरे ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘हमारी प्राथमिकता छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा है। सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं और हम जल्द ही इस धमकी के स्रोत का पता लगा लेंगे।’  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read