HomeUTTAR PRADESHदिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी आजादी, PM मोदी कल करेंगे...

दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी आजादी, PM मोदी कल करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन


Dwarka Expressway Inauguration: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17अगस्त, 2025को दिल्ली के रोहिणी में दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11,000करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य दिल्ली-NCR में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और ट्रैवल टाइम को घटाना है।


दिल्ली सेक्शन की विशेषताएं


बता दें, द्वारका एक्सप्रेसवे का 10.1किलोमीटर लंबा दिल्ली सेक्शन लगभग 5,360करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह सेक्शन दिल्ली के शिव मूर्ति चौराहे से शुरू होकर दिल्ली-हरियाणा सीमा तक फैला है। इसे दो पैकेज में विभाजित किया गया है।


पैकेज I: शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21के रोड अंडर ब्रिज (RUB) तक 5.9किलोमीटर।


पैकेज II: द्वारका सेक्टर-21 RUB से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2किलोमीटर, जो UER-II से सीधे जुड़ता है।


जानकारी के अनुसार, यह सेक्शन यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और विशेष रूप से गुरुग्राम के निवासियों को NH-48पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।


UER-II: दिल्ली का तीसरा रिंग रोड 


अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) दिल्ली को एक नए रिंग रोड के रूप में राहत प्रदान करेगा। 75.81किलोमीटर लंबा यह 6-लेन का एक्सप्रेसवे लगभग 5,580करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह अलीपुर (NH-44, चंडीगढ़ हाईवे) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर तक जाता है।


इसके अलावा UER-II के अलीपुर से ढिंचाऊ कलां खंड के साथ बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए लिंक मार्ग भी उद्घाटित किए जाएंगे। यह सड़क दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-रोहतक और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख हाईवे से सीधे जुड़ेगी, जिससे सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़ और रोहतक जैसे क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। इससे न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read