HomeUTTAR PRADESHदिल्ली की जनता को गर्मी से मिली राहत, सड़कें बनी तालाब; जगह-जगह...

दिल्ली की जनता को गर्मी से मिली राहत, सड़कें बनी तालाब; जगह-जगह टैफिक जाम


Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में मौजम का मिजाज बदल गया है। जिसकी वजह से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही मानूसन से पहले की बरसात ने सरकार के सारे इंतजामों कीपोल खोल दी है। राजधानी में कई जगहों पर सड़क तालाब बन गई है।    


दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। सुबह से हुई बारिश ने कम समय में ही निचले इलाकों जैसे मिंटो रोड, अशोक रोड और आईटीओ में पानी भर दिया, जिससे वाहन रेंगने को मजबूर हुए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित मार्गों पर यातायात सलाह जारी की, जिसमें अशोक रोड, रिंग रोड और धौला कुआ फ्लाईओवर जैसे क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई।


लोगों से की अपील


भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2-3 घंटों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार वाली हवाओं की चेतावनी दी है। लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीमें काम कर रही हैं, लेकिन अभी भी कई इलाकों में स्थिति सामान्य नहीं हुई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read