HomeUTTAR PRADESHदिल्ली का 'कोल्ड डे'....उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की डबल मार,...

दिल्ली का ‘कोल्ड डे’….उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की डबल मार, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम


IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मंगलवार को दिल्ली में साल का पहला ‘कोल्ड डे’ यानी सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया, जो कोल्ड डे की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठंड, कोहरे और शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


क्या होता है कोल्ड डे?


मौसम विज्ञान के अनुसार, जब किसी दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा नीचे चला जाए, तो उसे कोल्ड डे माना जाता है। फिलहाल दिल्ली में यही स्थिति देखने को मिली, जहां धूप की तिरणें तक नहीं देखी गई, जिससे ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ी।


दिल्ली का आज का मौसम


IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज भी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। तो वहीं, दिन में धूप कमजोर रहेगी, जिससे ठंड बनी रहेगी, लेकिन रात का तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


उत्तर भारत में ठंड का कहर


दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इन राज्यों में कोल्ड डे और शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24घंटे के दौरान चंडीगढ़, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।


पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी


पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रह सकती है। कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है, लेकिन फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में IMD ने सुबह और देर रात यात्रा करते समय कोहरे को ध्यान में रखने की सलाह दी है। इसके अलावा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव करने को कहा है। वाहन चालक धीमी गति और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। साथ ही, खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read