HomeUTTAR PRADESHदिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम का बड़ा एक्शन, 5.42 करोड़ की सोना-हीरा ज्वेलरी...

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम का बड़ा एक्शन, 5.42 करोड़ की सोना-हीरा ज्वेलरी जब्त


Delhi Airport Accident: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री के पास से 5.42 करोड़ रुपये कीमत का सोना, हीरे के आभूषण, चांदी के बर्तन, महंगी विदेशी घड़ियां और विदेशी मुद्रा जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा, लेकिन यात्री के व्यवहार और यात्रा संबंधी जानकारी के आधार पर गहन जांच की गई। 


एक्स-रे मशीन से हुआ स्कैन


पहले सामान को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत बैग की विस्तृत तलाशी ली गई। जांच के दौरान करीब 1.2 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी के बर्तन और कई महंगी विदेशी ब्रांड की घड़ियां बरामद हुईं। इन घड़ियों में Rolex, ब्वल्गारी, चोपार्ड  और कार्टियर जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।


कस्टम एक्ट का उल्लंघन


इसके अलावा अधिकारियों को 9,084 अमेरिकी डॉलर, 605 यूरो और 2,540 हांगकांग डॉलर की विदेशी मुद्रा भी मिली, जिसे भारतीय कस्टम नियमों के अनुसार घोषित नहीं किया गया था। कस्टम विभाग के अनुसार यात्री ने इन सामानों को बिना अनिवार्य घोषणा के भारत लाने की कोशिश की, जो कस्टम एक्ट 1962 का उल्लंघन है। पूरी खेप को कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया।


552 ग्राम सोने के आभूषण मिले


जांच के दौरान 552 ग्राम घरेलू खरीदे गए सोने के आभूषण भी मिले। यात्री द्वारा इनकी वैध खरीद के दस्तावेज पेश करने पर उन्हें वापस कर दिया गया। बाद में कस्टम अधिकारियों ने धारा 104 के तहत यात्री को गिरफ्तार कर लिया। यह धारा गंभीर तस्करी या कस्टम चोरी के मामलों में गिरफ्तारी का अधिकार देती है। अब जांच एजेंसियां जब्त किए गए सामान की उत्पत्ति, यात्री के यात्रा इतिहास और संभावित वित्तीय संबंधों की जांच कर रही हैं। यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह मामला पूर्वी एशिया के ट्रांजिट मार्गों के जरिए चल रहे किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read