टांडा,अम्बेडकरनगर। मामूली विवाद में दबंगो ने एक युवक की जबरदस्त पिटाई की जिससे वह लहूलुहान हो गया युवक के माता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मीरा पत्नी स्व. रामशकल पाल निवासिनी ग्राम ऐनवां (मिर्जापुर) ने थाना इब्राहिमपुर में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनो बच्चो के झगडे के विवाद के कारण मेरे गाँव के अशरफी पाल पुत्र स्व. बंशूपाल, रंजीत पाल पुत्र अशरफीपाल, सुजीत पाल पुत्र अशरफी पाल व आलोक पाल पुत्र मिश्रीलाल पाल मिलकर मेरे लड़के सोहित पाल पुत्र स्व. रामसकल पाल को गाली गलौज देते हुए मारने लगे। सोहित पाल के शरीर पर चोटे आयी है। हमारे शोर मचाने पर विपक्षीगण सोहित पाल को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दंबगों की पिटाई से युवक की हालत गंभीर
8
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


