HomeUTTAR PRADESH‘...तो उनके पेट दर्द हो जाता है’ विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम...

‘…तो उनके पेट दर्द हो जाता है’ विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी


CM Nayab Saini in Delhi: राजधानी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि तीन क्रिमनल लॉ की हरियाणा में तैयारी कर ली है,गृहमंत्री को इसको लेकर अवगत करवाया है।  केषु बांध को लेकर भी चर्चा हुई है। हरियाणा में क्या-क्या कार्य चल रहे हैं, उससे गृहमंत्री अमित शाह को अवगत करवाया।


CET एग्जाम को लेकर नायब सैनी ने कहा कि पूरी व्यवस्था है,CET का बड़ा पेपर है, लाखों बच्चों अपना पेपर देने वाले हैं।26और 27तारीख को बच्चे परीक्षा देंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली है,जल्द हरियाणा पुलिस की भर्ती निकलेंगे। संसद में हंगामे पर सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने 11सालों में भारत को बदला है, 11सालों में गति से काम हुआ है,विपक्ष के ये पच नहीं रहा, देश विकास में क्यों बढ़ रहा है। इन बातों को लेकर जब विपक्ष संसद में जाते हैं तो उनके पेट दर्द हो जाता है। विपक्ष के पास कुछ नहीं कि उन्होंने 55सालों में क्या किया।


विपक्ष पर बरसे सीएम सैनी 


सीएम सैनी ने कहा कि किसानों और गरीबो को सरकार बहुत कुछ दिया है, जो विपक्ष को पच नहीं रहा,25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। पीएम मोदी के अच्छे कामों का विपक्ष विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार जब गया तो मुझे पता चला कि एक- एकपंचायत में 700 से 900 मकान मोदी जी ने बनाये हैं।विपक्ष के समय देश की अर्थव्यवस्था 11स्थान पर थी आज चौथे स्थान पर आ गईकांग्रेस समाप्त हो रही है, INDI गठबंधन पर कोई विश्वास नहीं कर रहा।


अरविंद केजरीवाल को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि उन्होंने ने दिल्ली की हालात बुरी की है,पंजाब में कमल का फूल खिलेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read