spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतुर्किये एयरपोर्ट पर 40 घंटों से क्यों फंसे हैं भारतीय यात्री? सामने...

तुर्किये एयरपोर्ट पर 40 घंटों से क्यों फंसे हैं भारतीय यात्री? सामने आई वजह

fok-media-samman-samaroh


Indian passengers stranded In Turkey: तुर्किये के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर बीते 40 घंटों से भारतीय पैसेंजर फंसे हुए हैं। फंसे हुए भारतीय पैसेंजरों की संख्या 250 बताई जा रही है। ये सभी यात्री लंदन-मुंबई वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट के बताए जा रहे हैं।


 


इस संबंध में एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘बीते बुधवार यानी कि दो अप्रैल को लंदन से मुंबई जाने वाली VS358 फ्लाइट की दियारबाकिर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण  लैंडिंग की गई। लैंडिंग के बाद इस विमान में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई जिसकी जांच की जा रही है। कैबिन क्रू और पैसेंजर की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। यात्रियों और उनके परिजनों को हुई परेशानी के लिए हम क्षमा मांगते हैं। स्थिति ठीक होने और मंजूरी मिलने के बाद चार अप्रैल को फ्लाइट दियारबाकिर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होगी लेकिन मंजूरी न मिलने की सूरत में तुर्किये के दूसरे एयरपोर्ट से किसी और फ्लाइट से यात्रियों को मुंबई पहुंचाया जाएगा।


 


वर्जिन अटलांटिक ने दी ये जानकारी


वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट की ओर से जारी बयान में जानकारी बताया, ‘फंसे हुए सभी यात्रियों को तुर्किये के होटल में ठहरने के साथ ही खाने-पीने की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। समस्या को ठीक करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही कोई नया अपडेट होगा तो यात्रियों को इसकी सुविधा दे दी जाएगी।’


 


यात्रियों ने बताई अपनी आपबीती


तुर्किये के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती सुनाई है। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि सभी फंसे हुए यात्रियों को एक ही टॉयलेट की सुविधा दी गई है और हालात काफी बुरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पैसेंजर ने जानकारी दी उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल भी नहीं दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यात्रियों की जल्द भारत वापसी की संबंधित एजेंसियों से अपील की है। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular