HomeUTTAR PRADESHडिप्टी सीएम का कार्यक्रम स्थगित हुआ तो मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने लगाई...

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम स्थगित हुआ तो मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने लगाई चौपाल

अंबेडकरनगर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अपरिहार्य कारणों से निरस्त होने के उपरांत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ,विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय पूरा बक्शराय में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री,एमएलसी व जिलाधिकारी आदि द्वारा सर्वप्रथम कृषि, बेसिक शिक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण, पंचायती राज आदि सहित दर्जनों विभागों की तरफ से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। तदोपरांत ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री,एमएलसी व जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाभी वितरण तथा 407 स्वयं सहायता समूहों को 4 करोड़ 49 लाख 70 हजार का आर.एफ. एवं सी.आई.एफ. का वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के प्रेरणादाई मार्ग दर्शन में स्वयं सहायता समूह योजना से लाभान्वित कर अब तक एक करोड़ लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं और प्रधानमंत्री ने तीन करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया हुआ है। यह योजना बेहद ही लाभकारी योजना है अतः सभी दीदी आगे बढ़कर इसका लाभ उठाएं, स्वरोजगार स्थापित करें, आत्मनिर्भर बने और अपने बच्चों का बेहतर पालन-पोषण कर अच्छी शिक्षा-दीक्षा प्रदान करें तथा अपना और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के दीदियों को नए कोटेदार के चयन में भी शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा कई टोल फ्री नंबर यथा 1090, 112, 1076 आदि भी संचालित की जा रही है जिस पर हमारी माताएं, बहनें, बेटियां किसी भी प्रकार की समस्या घरेलू हिंसा आदि की शिकायत कर सकती हैं जिस पर तत्काल पुलिस मदद उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की महिलाओं बेटियों को समाज में बराबरी पर खड़ा करना चाहते हैं और देश को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर एमएलसी द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री के प्रेरणादाई नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं जन सामान्य हेतु वृहद स्तर पर एवं तीव्र गति से कराए जा रहे हैं कार्यों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने जनपद में स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रोत्साहन करने हेतु जिला प्रशासन के अभिनव प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को जिला प्रशासन द्वारा स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। अब तक जिला प्रशासन द्वारा दो दीदियों को सम्मानित किया जा चुका है। जिससे वह क्षेत्र में भ्रमण करने और उनके कार्यों में और सुगमतता होगी। उन्होंने नवरात्र के शुभ अवसर पर दीदियों के सुख समृद्धि की कामना की तथा अंत में अतिथियों का धन्यवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read