HomeUTTAR PRADESHठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जाने देशभर में कल कैसा...

ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जाने देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


weather update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कोहरे के साथ ही शीत लहर से लोगों का बुरा हाल है। देशभर में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में पारा 0 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। देश के कई हिस्सों में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की वजह से ठंड का असर हर दिन और गहरा होता जा रहा है। 


 


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 


 


मौसम  विभाग  के अनुसार, 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10 जनवरी को केरल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट IMD ने बताया कि 9 जनवरी को पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।  वहीं आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।  इसके अलावा, 9 और 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कइ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।  वहीं, 11 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी शीतलहर का असर रहने की संभावना जताई गई है।  


 


हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप 


 


हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों ही राज्यों में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ है। हरियाणा में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। खासकर, नारनौल सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। भिवानी में 5 डिग्री, अंबाला में 8 डिग्री, रोहतक में 8 डिग्री, हिसार में 8 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। कश्मीर घाटी में भी शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोनमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। 


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read