अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय के अकबरपुर नगर के जुड़वा कस्बा शहजादपुर इलाहाबाद बैंक के पास आने वाले राहगीरों और दर्शकों को जबरदस्त जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में तहकियात करने पर संज्ञान में आया कि दो होमगार्ड के जवान वहां ड्यूटी पर तैनात तो रहते है लेकिन बैटरी रिक्शा चालकों और आने-जाने वाले चार पहिया वाहन ये लोगों द्वारा उनके आदेशों को न मानने के कारण मेला दर्शन और राहगीर परेशान नजर आ रह हैं जब कि शहजादपुर के पहितीपुर चौराहे पर हमेशा पुलिस की ड्यूटी मौजूद रहती है। इस सम्बंध में एक राहगीर द्वारा जब वहां उपस्थित उपनिरीक्षक से जाम खुलवाने की बात की गयी तो उनका सीधा जवाब रहा मेला है तो भीड़ होगी ही जिससे यह साफ-साफ कहा जा सकता है जाम से जनता और मेला दर्शन पस्त पुलिस के जवान मस्त। 10 और 11 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में दुर्गा पूजा के दर्शनार्थियों में वृद्धि होने के कारण यहां जाम और ज्यादा बढ़ने की संभावना बढ़ रही है। अब देखना है कि जिले की बहादुर पुलिस इस जाम से आमजन को कैसे निजात दिला पाती है?
ट्रैफिक पुलिस मस्त, पहितीपुर चौराहे के राहगीर जाम से त्रस्त
0
RELATED ARTICLES









