अम्बेडकरनगर। अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक से कचेहरी आ रहे दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां एक अधिवक्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे अधिवक्ता का इलाज जारी है। दुर्घटना में मौत की खबर आम होते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने भी जिला चिकित्सालय में पहुंचकर घायल अधिवक्ता का हाल-चाल जाना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी 41 वर्षीय अधिवक्ता गंगाराम पुत्र श्यामलाल अपने इसी थाना के रेवली गांव निवासी साथी अधिवक्ता ओम प्रकाश को साथ लेकर बाइक से जनपद न्यायालय आ रहे थे। अकबरपुर महरुआ मार्ग पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कशेरूवा के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमप्रकाश का इलाज चल रहा है। ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़ कर भागने में सफल रहा। ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
ट्रेलर की चपेट में आए अधिवक्ता की कुचलकर मौत, दूसरे साथी की हालत गंभीर
7
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


