HomeUTTAR PRADESHझारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 1 करोड़ के...

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी समेत 12 नक्सली ढेर


Security forces: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली अनल को ढेर कर दिया। अनल भाकपा (माओवादी) संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर था और लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। घटना छोटानगरा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। अनल दस्ते की सीधी मुठभेड़ कोबरा-209 बटालियन से हुई। इसमें 12 माओवादी मारे गए हैं। अनल उर्फ तुफान लंबे समय से सारंडा और गिरिडीह के जंगलों में सक्रिय था। उसके ऊपर हत्या, ब्लास्ट, हथियार और लूट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे।


 


12 माओवादियों के मारे जाने की खबर


 


जानकारी के मुताबिक अनल न केवल नक्सली गतिविधियों में शामिल था, बल्कि कई बार पुलिस और सीआरपीएफ के ऑपरेशनों से भी बच निकलने में कामयाब रहा। उसकी रणनीति और सक्रियता के कारण उसे राज्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता था। इस भीषण मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, सुरक्षाबलों की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। 


 


सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी 


 


इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है।स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार, सारंडा जंगल में नक्सलियों की गतिविधियां लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं। अनल के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के गांवों में पैट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस मुठभेड़ को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि अनल लंबे समय से मोस्ट वांटेड था और उसके नेटवर्क के कई अन्य नक्सली अभी भी सक्रिय बताए जाते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read