spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHझमाझम बारिश का इंतजार खत्म! दिल्ली समेत इन राज्यों में कब आएगा...

झमाझम बारिश का इंतजार खत्म! दिल्ली समेत इन राज्यों में कब आएगा मानसून? IMD से जानें ताजा अपडेट

fok-media-samman-samaroh


Monsoon Update: इस समय भारत के कई राज्य गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि 2025में मानसून ने समय से पहले अपनी दस्तक दे दी है। इस सप्ताह से एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो रहा है। जो तेजी से आगे बढ़ रहा है।


मई से शुरु हुआ मानसून का दौर 


इस साल मानसून ने केरल में सामान्य तारीख 1जून से पहले यानी 24मई 2025को ही दस्तक दे दी थी। यह शुरुआत अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण हुई। जिसने मानसून को तेजी से दक्षिण भारत में फैलने में मदद की। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मई के अंत तक मानसून सक्रिय हो चुका था।


हालांकि, जून के पहले हफ्ते में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12जून से मानसून फिर से सक्रिय होगा और यह मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 12से 18जून के बीच पहुंचेगा।


दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?


मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में मानसून आमतौर पर 30जून के आसपास पहुंचता है। लेकिन इस बार यह 7से 10दिन पहले यानी 20से 25जून तक दस्तक दे सकता है। IMD का यह अनुमान बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम और मानसून की तेज गति पर आधारित है।


IMD ने इस बार दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई है। क्योंकि इस समय एल-नीनो का प्रभाव कमजोर है और ला-नीना की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ क्षेत्र में मानसून के दौरान औसत से 114%अधिक बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 


देश के अन्य राज्यों में मानसून का आगमन


मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत जैसे – केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में 24मई से 1जून तक मानसून ने दस्तक दे दी। लेकिन अभी भी 12से 15जून के बीच इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में  10जून तक मानसून पहुंच चुका है। जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में यह 15से 20जून तक सक्रिय होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मानसून 15-16जून तक दस्तक दे सकता है। जबकि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी जुलाई की शुरुआत तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।


मौसम विभाग ने आगे बताया कि 15 जून तक बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी 15 से 20 जून के बीच बारिश शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून तक पहुंच सकता है। जबकि हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में यह 25 जून से 2 जुलाई तक सक्रिय होगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular