HomeUTTAR PRADESHजेल से बाहर आए अनंत सिंह, समर्थकों मे खुशी की लहर; अब...

जेल से बाहर आए अनंत सिंह, समर्थकों मे खुशी की लहर; अब शक्ति प्रदर्शन की तैयारी!


Anant Singh Releases From Jail: मोकामा से जदयू विधायक विधायक जेल से बाहर आ गए हैं। उनको दुलारचंद हत्याकांड मामले में कोर्ट की तरफ से बेल मिली थी। जिसके बाद वह जेल से बाहर आए हैं। उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और बताया जा रहा है कि 24 मार्च को वह मोकामा में रोड शो करेंगे। 


बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने उन्हें 19 मार्च को जमानत दी थी लेकिन, वह चार दिन बाद यानी 23 मार्च को जेल से बाहर आ गए। बता दें कि गुरुवार को अनंत सिंह की तरफ से बेलबॉन्ड नहीं भरा गया था। इस कारण वह जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सके थे।


दुलारचंद हत्याकांड में हुए थे गिरफ्तार


बता दें कि एक नवंबर को अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। उन्होंने जेल में रहते हुए मोकामा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और राजद की प्रत्याशी वीणा देवी को 28000 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, अदालत ने जमानत देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा और ना ही किसी गवाह को प्रभावित करेगा या धमकाएगा।


अनंत सिंह का गढ़ मोकामा


बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट पर 1990 से अनंत सिंह के परिवार का कब्जा है फिर चाहे सत्ता में कोई भी पार्टी रही हो। अनंत सिंह ने वर्ष 2022 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम से जुड़े एक मामले में दोषसिद्धि के कारण विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने पर यह सीट खाली हो गई थी। सीट पर हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की थी। हालांकि, उच्च हाईकोर्ट ने बाद में उन्हें उस मामले में बरी कर दिया था। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read