HomeUTTAR PRADESHजेल में बंद अतीक अहमद के बेटे के पास से कैश बरामद!...

जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे के पास से कैश बरामद! नैनी बैरक के दो कर्मचारी सस्पेंड


Mafia Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की तलाशी के दौरान जेल डीआईजी राजेश श्रीवास्तव की रूटीन चेकिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी बैरक की तलाशी ली गई। जहां अली अहमद के पास से तलाशी के दौरान जेल से 1100 रूपय नकद बरामद हुआ। जो नियमों के दायरे में नही आता है। जेल अधीक्षक रंग बहादुर के अनुसार अली अहमद से मिलने आए किसी मुलाकाती ने 1100 रूपय दिया था। ताकि वह जेल में काम के लिए कूपन खरीद सके। लेकिन जेल व्यवस्था के तहत बंदियों को कैश रखने की अनुमति नहीं होती और वे केवल कूपन के जरिए ही कोई सामान खरीद सकते हैं। लेकिन अली ने ये कूपन नहीं खरीदे और पैसे अपने पास छुपाकर रख लिए, यही 1100 रुपये बाद में डीआईजी की चेकिंग में बरामद हुए हैं।


 


छापेमारी में क्या मिला?


मंगलवार शाम डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने अचानक नैनी जेल में छापेमारी की। इस दौरान अली अहमद की बैरक से 1100 रुपये नकद और कई प्रतिबंधित सामान बरामद हुए। जेल नियमों के अनुसार, कैदियों को नकदी रखने की अनुमति नहीं है और वे केवल कूपन के माध्यम से ही जरूरी सामान खरीद सकते हैं। जेल अधीक्षक रंग बहादुर के अनुसार, अली को एक मुलाकाती ने यह राशि कूपन खरीदने के लिए दी थी। लेकिन उसने इसे अपने पास छुपा लिया। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्य पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


 


दो कर्मचारी निलंबित, जांच शुरू


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीआईजी ने जेलर डिप्टी जेलर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच के आदेश भी दिए हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह मामला किसी मिलीभगत का हिस्सा ते नही था। 


 


अली अहमद का आपराधिक इतिहास


अली अहमद माफिया अतीक अहमद का बेटा, वर्तमान में रंगदारी और उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में नैनी जेल में बंद है। हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए अली पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी रखी जाती है। फिर भी इस तरह की घटना का सामने आना जेल की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करता है। यह पहली बार नहीं है जब नैनी जेल की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई है। इससे पहले भी अली की बैरक से चम्मच से बने चाकू और लाइटर जैसे प्रतिबंधित सामान बरामद हो चुके हैं। इन घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्य पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read