HomeUTTAR PRADESHजेब में छिपा 2000 का नोट? अब बदले, वरना...दो हजार के नोट...

जेब में छिपा 2000 का नोट? अब बदले, वरना…दो हजार के नोट को लेकर RBI की नई रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा


2000 Rupee Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में बताया कि 2,000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन में मूल्य 30 सितंबर, 2025 तक घटकर मात्र 5,884 करोड़ रुपये रह गया है। मई 2023 में जब इन नोटों की वापसी की घोषणा हुई थी, तब इनका कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह भारी कमी दर्शाती है कि अधिकांश नोट अब बैंकों में जमा हो चुके हैं। हालांकि, RBI ने स्पष्ट किया है कि 2,000रुपये के नोट अब भी वैधानिक मुद्रा (लीगल टेंडर) बने हुए हैं। इसका मतलब है कि इनका उपयोग रोजमर्रा के लेन-देन में भले ही मुश्किल हो, लेकिन कर्ज चुकाने या वित्तीय कार्यों में इन्हें स्वीकार किया जा सकता है।


नोटबंदी से शुरू, अब अंत की ओर


नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। इसके बाद, नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए RBI ने 2,000 रुपये के नोट जारी किए थे। लेकिन जैसे ही अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए, RBI ने 2018-19 में इन नोटों की छपाई बंद कर दी। अधिकांश 2,000 रुपये के नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे, और अब इनकी आयु सीमा भी पूरी हो रही है। RBI का कहना है कि इन नोटों को व्यवस्थित रूप से सर्कुलेशन से हटाने का लक्ष्य पूरा हो रहा है।


नोट बदलने का आसान तरीका


RBI ने लोगों को 2,000रुपये के नोट बदलने के लिए कई अवसर दिए हैं। 7अक्टूबर, 2023तक बैंकों में नोट जमा करने या बदलने की सुविधा थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। लेकिन, 9अक्टूबर, 2023से RBI के 19क्षेत्रीय कार्यालयों में नोट बदले जा सकते हैं। इसके अलावा, डाक के माध्यम से भी नोट भेजकर और बैंक खाता विवरण देकर राशि प्राप्त की जा सकती है। जनता से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपने नोट बदल लें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read