spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजून महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरुरी काम निपटा ले...

जून महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरुरी काम निपटा ले पहले

fok-media-samman-samaroh


Bank Holiday In June: वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे मोबाइल से ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इनमें लोन लेने, कैश जमा करवाने, बड़े अमाउंट का RTGS करने और चेक जैसे कई काम शामिल हैं। अगर आपको भी जून के महीने में ऐसे कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। अगर आप बिना यह लिस्ट देखे बैंक गए और बैंक बंद हुआ तो आपका समय तो खराब होगा ही, जरूरी काम भी रुक जाएगा। जून महीने में अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इनमें से 7 छुट्टियां रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को मिलाकर हैं। वहीं, 5 अन्य छुट्टियां आ रही हैं। आइए जानते हैं।


जून महीने में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक


1 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।


6 जून 2025 : इस दिन पूरे देश में ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा। हालांकि, इस दिन सिर्फ केरल के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।


7 जून 2025 : इस दिन पूरे देश में बकरीद उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण लगभग सभी राज्यों में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।


8 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।


11 जून 2025 : ये दिन संत कबीर को समर्पित है। इसलिए हिमाचल और सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं।


14 जून 2025 : दूसरा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।


15 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।


22 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।


27 जून 2025 :  इस दिन रथ यात्रा निकाली जाएगी। वहीं इस दिन कांग त्योहार भी मनाया जाता है। इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।


28 जून 2025 : चौथा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।


29 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।


30 जून 2025 : इस दिन रेमना नी की वजह से मिजोरम में बैंक क्लोज रहेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular