HomeUTTAR PRADESHजालंधर मैट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 30 कर्मचारी फंसे; बचाव...

जालंधर मैट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 30 कर्मचारी फंसे; बचाव कार्य तेज


Jalandhar Gas Leak: पंजाब के जालंधर शहर में सोमवार 25अगस्त को एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में स्थित मैट्रो मिल्क फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस लीक हो गई। इस हादसे में लगभग 30कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। 


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


बता दें, सोमवार सुबह जालंधर के वेस्ट हलके में स्थित मैट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने की सूचना मिली। गैस लीक होते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जबकि कई लोग गैस के प्रभाव के कारण बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री में 30से 40कर्मचारी मौजूद थे। गैस रिसाव की वजह से आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया।


बचाव कार्य जारी


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रेन की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर फंसे हुए कर्मचारियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। राहत और बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इसके साथ मेडिकल टीमें भी मौके पर तैनात की गईं ताकि प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read