HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, डेढ़ करोड़ के इनामी 38 नक्सलियों...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, डेढ़ करोड़ के इनामी 38 नक्सलियों ने डाले हथियार


38Naxalites Surrendered In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को हाल ही में एक बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा क्षेत्र में सक्रिय 38 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम था।


नक्सलियों ने किया सरेंडर


बता दें, यह आत्मसमर्पण 24 जुलाई को हुआ, जब इन नक्सलियों ने कांकेर और बीजापुर समेत नारायणपुर और सुकमा जिलों में सुरक्षाबलों और पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वालों में कई ऐसे नक्सली शामिल हैं, जो लंबे समय से माओवादी संगठनों की विभिन्न इकाइयों में सक्रिय थे। इनमें से कुछ नक्सली पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) और क्षेत्रीय नक्सली कमेटियों से जुड़े थे।


इस दौरान बीजापुर जिले में 1 करोड़ 15 लाख रुपए के 23 इनामी सहित कुल 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया। जबकि नारायणपुर में चार महिलाओं समेत कुल 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें नक्सलियों की टेक्निकल टीम का कमांडर भी शामिल है। अबूझमाड़ में सक्रिय इन नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सुकमा जिले में भी 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इस तरह कुल 38 नक्सली वापस मुख्य धारा में लौट आए।


नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की नीति


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें आत्मसमर्पण या मुठभेड़ ही एकमात्र रास्ता बताया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुरक्षाबल, विशेष रूप से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), लगातार संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read