HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ के जंगल में छिपी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को...

छत्तीसगढ़ के जंगल में छिपी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों से घिरे नारायणपुर जिले में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल से एक एके-47राइफल, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। मुठभेड़ के बाद भी छिटपुट गोलीबारी जारी है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है।


मुठभेड़ में 2नक्सली ढेर


नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 400किलोमीटर दक्षिण में स्थित अभूझमाड़ क्षेत्र महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के करीब है। जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है। पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर सुबह सुरक्षाबलों की एक टीम ने इस इलाके में सर्चिंग शुरू की थी। जैसे ही वे जंगल में आगे बढ़े, नक्सलियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी डटकर मुकाबला किया और दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।


मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, घटनास्थल पर मिले शवों और एके-47 राइफल से यह स्पष्ट है कि ये हार्डकोर कैडर थे। इसके अलावा विस्फोटक पदार्थों की बड़ी मात्रा मिलने से संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़े हमले की तैयारी में थे। साथ ही, दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे – भोजन सामग्री और प्रचार सामग्री भी बरामद हुई हैं, जो उनके छिपने की रणनीति को उजागर करती हैं। सुरक्षाबलों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कोई जवान घायल नहीं हुआ। फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read