HomeUTTAR PRADESHछठ पूजा पर रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और...

छठ पूजा पर रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और CCTV से निगरानी; गूंज रहे छठी मईया के गीत


Railway Preparations For Chhath Puja: छठ पूजा का महापर्व आज से शुरु हो चुका है। जिससे देशभर में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के लाखों लोग अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इस भारी यात्रा भीड़ को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की हैं। स्पेशल ट्रेनों की बाढ़, स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, CCTV से सख्त निगरानी और छठ गीतों के साथ यात्रियों का स्वागत, ये सब मिलकर यात्रियों का सफर सुरक्षित और यादगार बना रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे की इन पहलों की जमकर सराहना की है और कहा ‘इस बार का सफर घर जैसा लग रहा है।


स्पेशल ट्रेनों की भरमार


छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए कुल 6181स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। इनमें से अगले पांच दिनों में ही 1500से ज्यादा ट्रेनें संचालित होंगी, जबकि अगले तीन दिनों में 900अतिरिक्त ट्रेनें भीड़ कम करने के लिए रवाना की जाएंगी। त्योहारी सीजन में कुल 12,000से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर क्षमता बढ़ाई गई है।


इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 21दिनों में ही 4493स्पेशल ट्रेनें चली हैं, जो यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने का प्रमाण है। बिहार के पटना, दानापुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गया और बरौनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, उधना और हैदराबाद तक विशेष रूटों पर ट्रेनें दौड़ रही हैं। एक यात्री ने जबलपुर स्टेशन से शेयर किया ‘प्लेटफॉर्म साफ-सुथरे हैं, ट्रेनें समय पर हैं। रेलवे ने हमारी परेशानी को समझा है।’


होल्डिंग एरिया की व्यवस्था को किया मजबूत


इसके अलावा स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने होल्डिंग एरिया की व्यवस्था को मजबूत किया है। बिहार और यूपी के लगभग 30प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं, जहां ट्रेन के प्रस्थान से पहले यात्रियों को सुविधाजनक प्रतीक्षा स्थल मिल रहा है। नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, उधना, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु जैसे व्यस्त स्टेशनों पर भी विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जो बिजली, पानी, कूलर, पंखे और खाने-पीने की सुविधाओं से लैस हैं।


रेल मंत्री ने बताया कि भविष्य में 76स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना है, ताकि हर त्योहारी सीजन में व्यवस्था बनी रहे। इन एरिया में LCD स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर छठ के लोकप्रिय गीत बज रहे है, जो यात्रियों को उत्साह से भर देते हैं।


CCTV से निगरानी और सुरक्षा


सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर CCTV कैमरों की संख्या बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही 315 CCTV कैमरे लगे हैं। साथ ही, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है, जो क्राउड मैनेजमेंट के तहत यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने में मदद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए हैं, जैसे – ट्रेन रुकने के बाद ही प्रवेश की अनुमति, हेल्प डेस्क और चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध हैं।


रेल भवन में बने वॉर रूम से रेल मंत्री खुद हर स्टेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य सरकार, अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस सेवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर आपातकालीन सेवाओं को तत्पर रखा गया है। एक यात्री ने नई दिल्ली स्टेशन से कहा ‘CCTV और RPF की मौजूदगी से मन को सुकून मिला। कोई चिंता नहीं।’


यात्रियों ने की सराहना


यात्रियों की प्रतिक्रियाएं रेलवे के प्रयासों की सच्ची तारीफ हैं। पटना स्टेशन पर एक परिवार ने बताया ‘होल्डिंग एरिया में छठ गीत सुनकर घर सा अहसास हो रहा है। स्पेशल ट्रेनों ने समय बचाया।’ उधना स्टेशन से 1.2लाख से ज्यादा यात्रियों ने फायदा उठाया, जहां 36,000लोगों को एक ही दिन सुविधा मिली, 2024की तुलना में 50%ज्यादा। एक अन्य यात्री ने कहा ‘सुरक्षा अच्छी है, स्टेशन का रखरखाव शानदार। रेलवे को सलाम।’


रेलवे का कहना है कि यात्री सुविधा हमारी प्राथमिकता है। ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM), पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर और मोबाइल अनरिजर्व्ड टिकटिंग (m-UTS) जैसी डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है। कुल मिलाकर, छठ 2025 का सफर न केवल सुरक्षित है, बल्कि उत्सवमय भी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read