HomeUTTAR PRADESHग्वालियर में भीषण सड़क हादसा...रेत से भरी ट्रॉली की टक्कर से फॉर्च्यूनर...

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा…रेत से भरी ट्रॉली की टक्कर से फॉर्च्यूनर पलटी, मौके पर 5 युवकों की मौत


Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-झांसी हाईवे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी ने रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मार दी। इस हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसरा, हादसा मालवा कॉलेज के पास हुआ, जो ग्वालियर शहर से करीब 20किलोमीटर दूर है।   


कहां-कैसे हुआ हादसा?


पुलिस की मानें तो यह हादसा रविवार सुबह करीब 6:35बजे हुआ। फॉर्च्यूनर (रजिस्ट्रेशन नंबर MP07 CG 9006) झांसी से ग्वालियर की ओर जा रही थी, जब एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर ट्रॉली के नीचे फंस गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी की स्पीड करीब 120किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है।  


घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया।


हादसे में पांच युवकों की मौके पर मौत


मृतकों में से एक की पहचान ग्वालियर के आदित्यपुरम निवासी श्रीकृष्ण राजावत के रूप में हुई है। अन्य चार युवक भी ग्वालियर के रहने वाले थे और वे झांसी में किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। गाड़ी में एयरबैग खुले थे, लेकिन वे फट गए थे। इसके अलावा कार के अंदर शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास मिले हैं, जिससे संदेह है कि ड्राइविंग के दौरान शराब का सेवन किया गया हो सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read