HomeUTTAR PRADESHग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी और बाइक की टक्कर में...

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी और बाइक की टक्कर में चार दोस्तों की मौत


Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में 25 अगस्त सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार युवा दोस्तों की जान चली गई। दरअसल, एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की बाइक एक वैगनआर कार से आमने-सामने टकरा गई।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


जानकारी के अनुसार, ये हादसा ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुआ। जब चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक वैगनआर कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस की कार्रवाई


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया और कार को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार और संभवतः लापरवाही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read