HomeUTTAR PRADESHगोलियों के तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का ये शहर, घटना को अंजाम...

गोलियों के तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का ये शहर, घटना को अंजाम देकर हुए फरार


कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के पिहोवा में बीती देर रात पिहोवा के गांव भोर सेयांदा में स्थित एक डेरे में बाइक सवार कुछ बदमाशों हवा में गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए हैं। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही में जुट गई।


वहीं जब इस बारे में पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो पुलिस ने पत्रकारों से दूरी बनाई है। मौके पर मौजूद गांव भोर सेयांदा के निवासी कमल ने बताया कि वह डेरे में थोड़ी दूरी पर खड़े थे। उसी समय उनको गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन-चार लड़के बाइक पर सवार होकर वहां से भागते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read