HomeUTTAR PRADESHगठबंधन की अटकलों के बीच CM फडणवीस का राज ठाकरे को बर्थडे...

गठबंधन की अटकलों के बीच CM फडणवीस का राज ठाकरे को बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात


 Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के जन्मदिन पर एक खास सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट में फडणवीस ने राज ठाकरे की तस्वीर साझा करते हुए उनके साथ अपनी दोस्ती और उनके योगदान को सराहा। इस कदम ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों खासकर मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों से पहले बीजेपी और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को और तेज कर दिया है।


 


फडणवीस का बर्थडे विश


मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख श्री राज ठाकरे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं उनकी ऊर्जा, विचार और महाराष्ट्र के लिए समर्पण प्रेरणादायक है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।” इस पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीर में दोनों नेताओं को एक साथ देखा गया। जो उनकी नजदीकियों को दर्शा रहा है।


 


गठबंधन की अटकलें तेज


यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब दो दिन पहले 12 जून 2025 को फडणवीस और राज ठाकरे के बीच मुंबई के एक पांच सितारा होटल में करीब डेढ़ घंटे की  बैठक हुई थी। इस मुलाकात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहित कंबोज और मनसे के प्रमुख नेता बाला नांदगांवकर, नितिन सरदेसाई और संदीप देशपांडे भी मौजूद थे। खबरों के मुताबिक इस बैठक में आगामी BMC चुनावों में बीजेपी-मनसे गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा हुई। लेकिन फडणवीस ने इसे एक दोस्ताना मुलाकात बताया। जिसके बाद से सियासी गलियारों में इसे गठबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


 


उद्धव-राज सुलह की चर्चाओं पर असर


इस मुलाकात और पोस्ट ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की चल रही अटकलों पर भी सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में राज ठाकरे ने उद्धव के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया था। लेकिन फडणवीस की इशारों से ऐसा लगता है कि बीजेपी मनसे को अपने पाले में लाने की कोशिश में है।


 


आगे की संभावना


राजनीतिकारों का मानना है कि यदि बीजेपी और मनसे का गठबंधन होता है। तो यह BMC चुनावों में महायुति गठबंधन को और मजबूत कर सकता है। इस बीच राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाने पर खेद जताया और कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटकर सभी से मिलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोककल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। जिसे उन्होंने अपने जन्मदिन का सच्चा उत्सव बताया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read