HomeUTTAR PRADESH'खून और क्रिकेट का मेल नहीं...', भारत-पाक मैच पर संजय राउत ने...

‘खून और क्रिकेट का मेल नहीं…’, भारत-पाक मैच पर संजय राउत ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा


Sanjay Raut On Ind-Pak Match: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे – UBT) के सांसद संजय राउत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर एशिया कप 2025में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की मंजूरी पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस फैसले को ‘अमानवीय’ और ‘देश की भावनाओं का अपमान’ करार दिया। इस पत्र में उन्होंने लिखा ‘जब आप कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो फिर एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की तैयारी क्यों की जा रहा है? अब क्या खून और क्रिकेट एक साथ बहेंगे?’


संजय राउत ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी


दरअसल, संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चिट्ठी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा था ‘पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का खून अभी सूखा नहीं है और उनके परिवारों के आंसू अभी थमे नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना न केवल भारतीय सैनिकों के बलिदान का अपमान है, बल्कि कश्मीर के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों औख श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति का भी अनादर है।’ उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो फिर खून और क्रिकेट को एक साथ क्यों बहने दिया जा रहा है?


चिट्ठी में उठाए गए कई मुद्दे


संजय राउत ने तर्क दिया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण भारत लगातार नुकसान उठा रहा है। ऐसे में क्रिकेट जैसे खेल को बढ़ावा देना देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस मैच की मंजूरी के पीछे आर्थिक हित छिपे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह का नाम लेते हुए पूछा कि क्या इस निर्णय से किसी विशेष राजनीतिक दल को वित्तीय लाभ होने की संभावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि यह मैच महाराष्ट्र में आयोजित हो रहा होता, तो बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना इसे बाधित करती। उन्होंने हिंदुत्व और देशभक्ति के मूल्यों को प्राथमिकता देने की बात कही, जिसे वे इस निर्णय के खिलाफ मानते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read