HomeUTTAR PRADESHक्यों रद्द हो रही है उड़ानें, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

क्यों रद्द हो रही है उड़ानें, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी


नई दिल्ली: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार उडानों को रद्द किया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। जिसकी वजह से यात्री काफी ज्यादा गुस्सें में दिख रहे है। मंगलवार को एयर इंडिया ने 7 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जिनमें अहमदाबाद से लंदन जाने वाली AI-159, दिल्ली से पेरिस जाने वाली AI-143, पेरिस से दिल्ली लौटने वाली AI-142, और लंदन से अमृतसर आने वाली AI-170 शामिल हैं।


अचानक रद्द हुई उड़ानों की वजह से एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने भारी हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगया कि उन्हें उड़ान रद्द होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि अहमदाबाद हादसे के बाद डीजीसीए ने सुरक्षा को लेकर नए आदेश जारी किए है। जिसकी वजह से ये सभी उड़ाने रद्द की जारी है। साथ ही इसकी कोई अधिकारिक सूचना भी नहीं दी गई।    


DGCA के 13 जून 2025 के आदेश


DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश दिया कि वह अपने बोइंग 787-8/9 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए


अनिवार्य जांच


15 जून 2025 की मध्यरात्रि से भारत से उड़ान भरने से पहले हर ड्रीमलाइनर की विशेष सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई। इसमें शामिल हैं।


फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग और संबंधित सिस्टम की जांच।


केबिन एयर कंप्रेसर और इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल सिस्टम की जांच।


हाइड्रॉलिक सिस्टम और फ्यूल-चालित एक्ट्यूएटर्स की स्थिति की जांच।


टेकऑफ पैरामीटर्स का आकलन।


फ्लाइट कंट्रोल इंस्पेक्शन


इसे ट्रांजिट निरीक्षण में शामिल किया गया, जो अगले आदेश तक लागू रहेगा।


पावर एश्योरेंस चेक


दो सप्ताह के भीतर अनिवार्य।


रिपिटिटिव तकनीकी खराबियों की समीक्षा


पिछले 15 दिनों की तकनीकी समस्याओं की जांच और तत्काल समाधान, जिसकी रिपोर्ट DGCA को सौंपनी होगी।


फ्लाइट कैंसिलेशन का कारण


सख्त सुरक्षा जांच: नए आदेश के तहत हर उड़ान से पहले छह-स्तरीय जांच ने एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर फ्लीट पर दबाव बढ़ाया। सीमित संख्या में विमान होने के कारण, इन जांचों ने टर्नअराउंड टाइम को प्रभावित किया, जिससे उड़ानें देरी से चलीं या रद्द हुईं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read