Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHक्या खुद से तबाह होगा पाकिस्तान, 51 जगहों पर BLA नें किया...

क्या खुद से तबाह होगा पाकिस्तान, 51 जगहों पर BLA नें किया हमलों का दावा, सीजफायर पर भारत से की गुजारिश

fok-media-samman-samaroh


akiIndia Psta Ceasefiren: पाकिस्तान इस समय भारी संकट से जूझ रहा है। एक तरफ भारत के साथ सीमा पर तनाव और दूसरी तरफ बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मुहतोड़ हमले। साथ ही BLA ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और खुफिया जगहों पर 51 से ज्यादा हमले किए। इन हमलों ने पाकिस्तान को अंदरूनी तौर पर झकझोर कर रख दिया है, और अब उसने भारत से सीजफायर को मजबूत करने की गुजारिश कर रहा है।


 


 


BLA का पाकिस्तान पर हमला


BLA ने अपने बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताया और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस जैसे संगठनों को रहने देता है। BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने दावा किया कि उनके हमलों में  केच जैसे इलाकों में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।  हमले में रिमोट-कंट्रोल IED से सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया। BLA ने भारत से अपील की कि वह पाकिस्तान के “छलावे” वाले सीजफायर पर भरोसा न करे और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे।


 


भारत-पाक सीजफायर और तनाव


भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव चरम सीमा पर है। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन्हें नाकाम कर दिया। 9 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के हस्तक्षेप से सीजफायर की मांग की।


 


BLA के हमलों और जबाज भारत ने पाकिस्तान को कमजोर कर दिया है। जानकारो के अनुसार आर्थिक संकट, आंतरिक अशांति और सैन्य कमजोरी पाकिस्तान को अस्थिरता की ओर ले जा रही है। BLA ने दक्षिण एशिया में “नई व्यवस्था” की बात कही है, जिससे बलूचिस्तान की आजादी की मांग और तेज हो सकती है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सीजफायर को बनाए रखने की अपील की, लेकिन BLA ने इसे “रणनीतिक धोखा” करार दिया। और पाकिस्तान की स्थिति नाजुक है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के सबूत पेश करने की तैयारी की है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular