spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, 4 घायल

कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, 4 घायल

fok-media-samman-samaroh


Kaushambi Accident:उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर मिट्टी का एक बड़ा टीला अचानक ढह गया। टीले के नीचे दबने से मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


ललिता (35वर्ष) पत्नी राजेश कुमार निवासी टीकरडीह,ममता (30वर्ष) पत्नी अवधेश कुमार निवासी टीकरडीह,उमा (15वर्ष) पुत्री मायादीन निवासी टीकरडीह,कछरई (55वर्ष) पत्नी छोटे लाल निवासी टीकरडीह,खुशी (19वर्ष) पुत्री मूलचन्द्र निवासी टीकरडीह और घायल मैना देवी (45वर्ष) पत्नी राजू निवासी टीकरडीह,सपना देवी (16वर्ष) पुत्री भरत लाल निवासी टीकरडीह,आक्रोश कुमार (35वर्ष) पुत्र छोटे लाल निवासी टीकरडीह,लक्ष्मी देवी (35वर्ष) पत्नी लखन लाल निवासी टीकरडीह बताया जा रहा है


गांव में छाया मातम 


घायलों को एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने घायलों का हाल जाना है। और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।


कौशाम्बी हादसे को लेकर सीएम योगी के  अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को 5- 5लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular