Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकौन हैं शक्ति दुबे, जिन्होंने UPSC की दौड़ में सबको पछाड़ा? जानें...

कौन हैं शक्ति दुबे, जिन्होंने UPSC की दौड़ में सबको पछाड़ा? जानें कैसा था उनका सफर

fok-media-samman-samaroh


UPSC Topper Shakti Dubey: प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित नतीजों में शक्ति ने सभी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए टॉप रैंक प्राप्त की। उनके बाद हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रहीं।


इलाहाबाद से लेकर BHU तक का सफर


शक्ति दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। उन्होंने स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकैमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया, जो 2016 में पूरा हुआ।


इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने UPSC की तैयारी का मन बना लिया। 2018 से उन्होंने पूरी मेहनत और लगन के साथ इस परीक्षा की तैयारी शुरू की। शक्ति ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को चुना।


देश सेवा का सपना बना सफलता की सीढ़ी


एक इंटरव्यू में शक्ति ने कहा, “मेरे लिए UPSC सिर्फ करियर का एक विकल्प नहीं था, बल्कि यह देश सेवा का एक माध्यम था। मैंने इस सपने को जीना शुरू किया और हर कठिनाई का सामना किया।”


जब उनसे पूछा गया कि जैसे अयोध्या की पहचान राम से और काशी की शिव से है, वैसे प्रयागराज की क्या पहचान है, तो उन्होंने गर्व से जवाब दिया, “प्रयागराज की पहचान है त्रिवेणी संगम, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती मिलती हैं। यह एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत पवित्र स्थान है।”


UPSC रिजल्ट: टॉप 5में 3महिलाएं


सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 16जून 2024को आयोजित की गई थी, जिसमें 9.9लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इनमें से 5.8लाख से ज्यादा ने परीक्षा दी। इसके बाद 14,627उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए चयनित हुए। मेन्स परीक्षा के बाद 2,845को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। अंत में 1,009अभ्यर्थियों (725पुरुष, 284महिलाएं) का चयन किया गया।


टॉप 5 में 3 महिलाएं और 2 पुरुष हैं, जिसमें शक्ति दुबे ने पहले स्थान पर रहकर एक नई मिसाल कायम की है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular