HomeUTTAR PRADESHकोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों...

कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों को 14 दिनों की हिरासत


Kolkata Law College Student Rape Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई थी, जिसके बाद देशभर आक्रोश देखने को मिला था। एक बार फिर राजधानी कोलकाता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लॉ कालेज की छात्रा ने गैंगरेप का आरोप लगाया। इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने दो लॉ कॉलेज के छात्र हैं और एक उसी कॉलेज के पूर्व छात्र है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 1 जुलाई तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, इश पूरे मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कोलकाता पुलिस आयुक्त को चिट्ठी लिखकर जल्दी जांच करने की मांग की है।


14 दिनों के लिए हिरासत


तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट ने 14 दिनों के हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील आजम खान ने कहा “पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. लेकिन पीड़िता के साथ आरोपी की कई दिन से जान पहचान थी। लड़की भी राजनीति में सक्रिय थी. आपस में कुछ विवाद हुआ है। जिसके बाद लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत कर दी है। अदालत ने मंगलवार 1 जुलाई तक आरोपी को पुलिस हिरासत दी है।


गैंगरेप को लेकर NCW सख्त


इस घटना पर NCWसख्त नजर आ रही है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर घटना पर चिंता जताई और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत त्वरित और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।बयान में कहा गया है कि आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िता को पूर्ण चिकित्सकीय, मानसिक और कानूनी सहायता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 396 के तहत उसे मुआवजा दिए जाने की बात कही है।


क्या है पूरा मामला?


24 वर्षीय पीड़िता ने आरोप के अनुसार, आरोपी उसे जबरदस्ती सुनसान कमरे में ले गए और रेप किया। दरअसल, आरोपी ने पीड़िता को शादी का ऑफर दिया था। लेकिन जब पीड़िता ने आरोपी के ऑफर को ठुकरा दिया तो उसने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार, एक आरोपी ने उसके कपड़े उतारे और रेप किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो दो अन्य आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे धमकाया जाने लगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read