HomeUTTAR PRADESHकोलकाता गैंगरेप मामले में चौथी गिरफ्तारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा सिक्योरिटी गार्ड

कोलकाता गैंगरेप मामले में चौथी गिरफ्तारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा सिक्योरिटी गार्ड


Kolkata College Rape Case: कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को कस्बा पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


घटना का विवरण


एफआईआर के अनुसार, 15 जून को कॉलेज के गार्ड रूम में छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ। मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और धमकियां दीं, जबकि दो अन्य आरोपी मौके पर मौजूद थे। शिकायत में कहा गया कि घटना के दौरान कॉलेज का गेट बंद था और सुरक्षा गार्ड को बाहर इंतजार करने को कहा गया था। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसमें पीड़िता के गुप्तांगों, जांघों और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए।


पिनाकी बनर्जी कौन है?


पिनाकी बनर्जी साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह खड़दह और कस्बा इलाके में रहते हैं। पुलिस को उनकी संदिग्ध भूमिका की जानकारी मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बनर्जी ने घटना के दौरान लापरवाही बरती या उनकी संलिप्तता थी।


पुलिस की जांच


पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने छात्रा द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह घटना पहले से नियोजित थी। इससे पहले, तीन अन्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा उम्र 31 वर्ष, जैब अहमद आयु19, और 20 साल के प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार कर 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read