पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के खिदिरपुर थोक बाजार में रविवार देर रात भयानक आग लग गई। इस अग्निकांड में 400 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही 20 से ज्यादा फायर टेंडरों मौके पर पहुंचे औऱ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका था।






