HomeUTTAR PRADESHकॉकपिट में अलार्म...आसमान में खतरा, एअर इंडिया फ्लाइट में टेकऑफ के बाद...

कॉकपिट में अलार्म…आसमान में खतरा, एअर इंडिया फ्लाइट में टेकऑफ के बाद हड़कंप; 900 फीट नीचे आया विमान


Air India Flight: एअर इंडिया के एक और विमान से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना ने विमानन क्षेत्र में हलचल मचा दी है। दिल्ली से वियना जा रहे एक बोइंग 777विमान (फ्लाइट AI187, रजिस्ट्रेशन VT-ALJ) के टेकऑफ तो हुआ। लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद 900फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया। हालांकि, पायलटों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, 14जून की तड़के 2:56बजे दिल्ली से वियना के लिए एक विमान टेकऑफ हुआ। लेकिन विमान के टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद लोगों को भयावह स्थिति का सामना किया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा की मानें तो विमान ने शुरुआती चढ़ाई के दौरान अचानक 900फीट की ऊंचाई खो दी। इस दौरान कॉकपिट में स्टिक शेकर अलार्म और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वॉर्निंग सिस्टम (GPWS) के ‘डॉन्ट सिंक’ अलर्ट सक्रिय हो गए। स्टिक शेकर एक ऐसा अलार्म है जो कॉकपिट में कंट्रोल कॉलम को हिलाकर पायलटों को संभावित स्टॉल (विमान के हवा में रुकने) की चेतावनी देता है, जबकि GPWS असामान्य ऊंचाई हानि की सूचना देता है।


यह घटना उस समय हुई जब दिल्ली में तूफानी मौसम था, जिसे शुरुआती रिपोर्ट में स्टिक शेकर सक्रिय होने का कारण बताया गया। हालांकि, बाद में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) की जांच में पता चला कि तूफान के अलावा अन्य चेतावनियां, जैसे स्टॉल वॉर्निंग और GPWS अलर्ट भी सक्रिय थे, जिन्हें पायलटों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में उल्लेख नहीं किया था।


पायलटों की त्वरित कार्रवाई


विमान के अचानक 900फीट नीचे आने और कॉकपिट में अलार्म बजने के बावजूद, पायलटों ने सूझबूझ दिखाई और विमान को स्थिर करने में सफल रहे। कुछ ही मिनटों में स्थिति को काबू कर लिया गया और विमान सुरक्षित रूप से नौ घंटे आठ मिनट की उड़ान के बाद वियना में उतरा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसने विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।


अहमदाबाद हादसे से तुलना


गौरतलब है कि अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI171 के हादसे के ठीक बाद हुई, जिसमें बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें उस हादसे में 242 में से केवल एक यात्री बचा था, और जमीन पर 19 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि फ्लाइट AI171 ने टेकऑफ के बाद केवल 625 फीट की ऊंचाई हासिल की थी और पायलटों ने ‘मेडे’ कॉल में पावर और थ्रस्ट की कमी की सूचना दी थी। दरअसल, यह घटना अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के करीब 38 घंटे बाद हुई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read