HomeUTTAR PRADESHकैसे हुई रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी की...

कैसे हुई रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी की शुरुआत? पहली मुलाकात की कहानी दिलचस्प


Love Story of Rinku Singh&Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की प्रेम कहानी आजकल सुर्खियों में है। दोनों की सगाई आज लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हो रही है। और 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। इस हाई-प्रोफाइल जोड़े की लव स्टोरी और उनकी पहली मुलाकात की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।


 


रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली मुलाकात


रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में एक क्रिकेटर की शादी में हुई थी। प्रिया की एक सहेली जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में उनकी दोस्त थी। उसी के साथ मुलाकात हुई उनकी सहेली के पिता जो खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं। रिंकू सिंह को जानते थे। इस शादी समारोह में रिंकू और प्रिया का परिचय हुआ। और यहीं से उनकी बातचीत की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रिया ने अपनी बड़ी बहन प्रियंका को सबसे पहले अपने और रिंकू के रिश्ते के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।


 


रोका से सगाई तक


इस साल जनवरी में दोनों परिवारों ने अलीगढ़ में रिंकू के घर पर मुलाकात की और शगुन व उपहारों का आदान-प्रदान कर रिश्ता पक्का किया। प्रिया के पिता सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस रिश्ते की पक्का किया। उन्होंने बताया कि रिंकू और प्रिया एक साल से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। आज लखनऊ के एक शानदार होटल में उनकी सगाई समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता जैसे अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन शामिल हुए हैं।


 


रिंकू और प्रिया की कहानी एक नजर में


रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैं। जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं प्रिया सरोज मछलीशहर से सपा सांसद हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बीपी सरोज को हराकर सबसे युवा महिला सांसदों में से एक बनीं। प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए और एमिटी यूनिवर्सITY से एलएलबी की पढ़ाई की है और सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी की है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read