spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकैंटीन कर्मचारी को पीटने वाले विधायक पर भड़के CM फडणवीस, स्पीकर से...

कैंटीन कर्मचारी को पीटने वाले विधायक पर भड़के CM फडणवीस, स्पीकर से की एक्शन की मांग

fok-media-samman-samaroh


CM Fadnavis Latest News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई करने वाले शिंदे शिवसेना गुट के विधायक संजय गायकवाड़ की कड़ी आलोचना की है। फडणवीस ने कहा कि वीडियो मैंने भी देखा है। ऐसा बर्ताव किसी को भी शोभा नहीं देता हैं। सीएम ने कहा कि विधान परिषद के सभापति और विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला करना चाहिए। विधायक ने मंगलवार को अपने आवास की कैंटीन में बासी खाने को लेकर एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।


“कैंटीन की सब्जी से बदबू आ रही”


विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंटीन की सब्जी से बदबू आ रही थी.. जैसे कई मुद्दों की शिकायत की जा सकती थी। उस पर कार्रवाई की जा सकती है वो अलग मुद्दा है।मैं आपसे(सभापति) से गुजारीश करता हूं कि आप इस मुद्दे पर ध्यान दें। अगर विधायक निवास में कुछ अनियमितताएं है, गंदगी हैं, गलत चीजों का इस्तमाल हो रहा है तो उसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। लेकिन इस तरह से जनप्रतिनिधियों का मारपीट करना ठीक नहीं है।


शिंदे के विधायक पर भड़के फडणवीस


शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद अनिल परब द्वारा सदन में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद फडणवीस ने विधान परिषद में कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के  विधायक गायकवाड़ का व्यवहार अशोभनीय था और इससे विधानमंडल की छवि धूमिल हुई है। अनिल परब ने सदन में कहा कि सरकार का एक वरिष्ठ विधायक बनियान और तौलिया पहनकर आता है और एक कर्मचारी की पिटाई करता है। क्या विधायकों के व्यवहार के बारे में कोई निर्देश हैं? क्या ये लोग सीधे सड़क से आ रहे हैं? उस कर्मचारी का क्या अपराध था? इससे आपकी सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular