Gaurikund Helicopter Crash: रविवार 15 जून को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पास एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच केदारघाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें पायलट और छह यात्री शामिल थे। इस हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस हादसे के बाद चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। इस आदेश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।






