spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकेंद्र सरकार ने टोल टैक्स को लेकर लिया बड़ा फैसला, नितिन गडकरी...

केंद्र सरकार ने टोल टैक्स को लेकर लिया बड़ा फैसला, नितिन गडकरी ने संसद में दी जानकारी; जानें क्या है प्लान

fok-media-samman-samaroh


Nitin Gadkari On Toll Tax: केंद्र सरकार की ओर से टोल टैक्स को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बता दें कि सरकार इसे लेकर एक खास सिस्टम पर काम कर रही है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद टोल बूथ पर पैसे के भुगतान के लिए किसी भी वाहन को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस नए सिस्टम को लेकर लोकसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में टोल कलेक्शन की मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। आगे से टोल टैक्स, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से ही चुकाया जाएगा। इससे वाहन चालकों को काफी फायदा होगा।


इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन होगा लागू


शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में गुरुवार, 4 दिसंबर, 2025 को नितिन गडकरी ने कहा कि नई प्रणाली 10 जगहों से शुरू की गई है और अगले एक साल के भीतर पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इसके आने से मौजूदा टोल व्यवस्था खत्म हो जाएगी। टोल के नाम पर आपको रोकने वाला कोई नहीं होगा। एक साल के अंदर पूरे देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन लागू कर दिया जाएगा। गडकरी ने ये भी कहा कि फिलहाल देश भर में 10 लाख करोड़ रुपये की 4,500 राजमार्ग परियोजनाएं जारी हैं।


दिल्ली प्रदूषण को लेकर की टिप्पणी


हाल में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (NPCI) ने भारत के राजमार्गों पर टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (NETC) कार्यक्रम विकसित किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान के लिए एक एकीकृत इंटर ऑपरेबल प्लेटफॉर्म है। वहीं, लोकसभा में बोलते हुए नितिन गडकरी ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भी टिप्पणी की।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैकल्पिक ईंधन को प्राथमिकता दे रही है और टोयोटा की ‘मिराई’ हाइड्रोजन ईंधन-सेल कार का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। गडकरी ने ये भी कहा कि भविष्य का ईंधन हाइड्रोजन है। मेरे पास एक कार भी है, जो हाइड्रोजन चालित है और ये कार टोयोटा की है। ये मर्सिडीज के समान आराम देती है। कार का नाम ‘मिराई’ है, जो एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ ‘भविष्य’ है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular