HomeUTTAR PRADESHकुरुक्षेत्र का 26 साल का धीरज लेबनान से ताबूत में लौटा, उज्ज्वल...

कुरुक्षेत्र का 26 साल का धीरज लेबनान से ताबूत में लौटा, उज्ज्वल भविष्य का सपना अधूरा रह गया


Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्रमें अच्छे भविष्य का सपना संजोए लेबनान गया 26साल का धीरज ताबूत में घर लौटा। करीब एक महीने बाद धीरज का शव उसके घर लाया गया, तो आस पड़ोस के लोग भी उसे विदाई देने के लिए इकट्‌ठा हो गए। बेटे का चेहरा देखकर उसकी मां राज दुलारी बार-बार बेहोश हो रही थी।


उनको यकीन नहीं हुआ कि उनका इकलौता बेटा उसे छोड़कर चला गया। यही हाल धीरज के पिता पवन कुमार का था। उन्होंने रोते-बिलखते और कांपते हाथ से अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया। धीरज 3बहनों का इकलौता भाई था। धीरज के पिता पवन कुमार की पिहोवा में कैथल रोड पर चाय की दुकान है। 


2फरवरी को जन्मदिन था


2फरवरी को धीरज का 27वां जन्मदिन था। लेकिन उससे पहले ही धीरज की मौत हो गई। धीरज अपनी 3बहन मनिंद्र उर्फ मोना, रज्जी और रीना में सबसे छोटा था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। धीरज अकेला अपने परिवार का सहारा था। बेटे की मौत से परिवार बुरी तरह से टूट चुका है।


पिछले साल 19फरवरी को गया


कुरुक्षेत्र के पिहोवा के वार्ड-7गडरिया मोहल्ला का धीरज 19फरवरी 2025को वर्क वीजा पर लेबनान गया था। यहां धीरज बीका वैली शहर में जेला इंडस्ट्रीज एरिया की बॉयस डिजाइन की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। धीरज ने दिसंबर में फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। इससे पहले धीरज दूसरी फैक्ट्री में चौकीदारी करता था।


कुचले जाने से हुई धीरज की मौत


चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि धीरज प्लाईवुड फैक्ट्री में लेबर का काम करता था। यहां काम के दौरान कईं प्लाइयां धीरज के ऊपर गिर गई। जिससे धीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। धीरज अपने 2साथियों के साथ मिलकर प्लाइयां पकड़ रहा था। इस दौरान उसके साथ फर्श पर फिसल गए। उनके पीछे हटते ही प्लाइयां धीरज के ऊपर गिर गई।


मां और पत्नी ने किया क्लेम


राजीव ने बताया कि धीरज के शव को भारत लाने के लिए मां राजदुलारी और पत्नी ने क्लेम किया था। तब प्रशासन ने दोनों का क्लेम सही माना और पहले धीरज की मां और फिर उसकी पत्नी का हकदार बनाया। धीरज की पत्नी भी उसके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंची थी। इसमें परिवार की तरफ से कोई आपत्ति नहीं जताई गई।


मौत के बाद सामने आई पत्नी


पिता पवन कुमार के मुताबिक, पिहोवा के भट्‌ट माजरा गांव के व्यक्ति ने 23जनवरी को उसके बेटे धीरज की मौत की सूचना दी थी।उस व्यक्ति ने धीरज से उसकी बेटी की शादी होने का दावा भी किया था। उन्होंने धीरज और उसकी बेटी ज्योति की शादी का 29अगस्त 2023को बना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया था। 


बेटे की शादी की बात झूठ


पिता ने आरोप लगाया था कि उस युवती ने फेक डॉक्यूमेंट लगाकर शादी रजिस्टर करवाई थी, जबकि उसके बेटे के पासपोर्ट पर किसी लड़की का नाम नहीं है। उन्होंने DC को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लड़की के पिता पर बगैर उन्हें बताए फेक डॉक्यूमेंट पर लेबनान भेजने के आरोप लगाए थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read