HomeUTTAR PRADESH‘किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, फिरौती जैसे गैरकानूनी काम चलते थे, लेकिन...’ नालंदा में अमित...

‘किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, फिरौती जैसे गैरकानूनी काम चलते थे, लेकिन…’ नालंदा में अमित शाह ने महागठबंधन पर किया तीखा हमला


Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के नालंदा में केन्द्रीय गृहऔर सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को आपको मतदान करना है, और तीर के निशान पर वोट डालना है। ये चुनाव, किसी को विधायक और मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है। भेष बदलकर जो जंगलराज आने वाला है, ये चुनाव उस जंगलराज को रोकने का चुनाव है।  


अमित शाह ने कहा कि नालंदा ने जंगलराज भी देखा है। लालू-राबड़ी के शासन में 38 नरसंहार हुए थे, जबकि नीतीश जी के शासन में एक भी नहीं हुआ। किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, फिरौती जैसे गैरकानूनी काम चलते थे, लेकिन नीतीश बाबू ने इन सब पर रोक लगाई और लालू जी के आतंक का अंत किया। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों से, बिहार में डबल इंजन सरकार चल रही है। नालंदा के लिए हजारों करोड़ रुपये का काम पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने किया है।


हम वापस नहीं लेने देंगे- अमित शाह


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने जीविका दीदी को 10-10 हजार रुपया दिया और अब लालू जी कह रहे हैं कि हम वापस ले लेंगे। लालू जी, हम वापस नहीं लेने देंगे और 1.41 करोड़ जीविका दीदी को दो-दो लाख रुपये का लोन भी देंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read